
नीरज शर्मा
abplive|23-06-2026
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बहुत बड़ी ट्रेड डील हुई है. इस डील के तहत पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है, जबकि कुलदीप यादव ने लखनऊ टीम को जॉइन कर लिया है. पंत पिछले दो सीजन से LSG में 27 करोड़ रुपये ले रहे थे, लेकिन दिल्ली टीम में उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे.
ऋषभ पंत ने 12 करोड़ रुपये के घाटे के साथ दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन किया है. मगर उनके LSG छोड़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि लखनऊ टीम की कप्तानी कौन संभालेगा? बतौर कप्तान ऋषभ पंत को रिप्लेस करने के लिए मिचेल मार्श का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड डील होने से पहले ही ऋषभ पंत LSG टीम की कप्तानी छोड़ चुके थे. कप्तानी के विकल्प तलाशें तो लखनऊ टीम में एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम हैं. मगर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया कप्तान बनने की रेस में मार्श सबसे आगे चल रहे हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी, दोनों ऑस्ट्रेलिया से आते हैं, इसलिए मिचेल मार्श के हाथों में कप्तानी जाना कोई चौंकाने वाला निर्णय नहीं होगा.
बताते चलें कि मार्श अभी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान भी हैं.किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
अगर मिचेल मार्श को लखनऊ सुपर जायंट्स का नया कप्तान बनाया जाता है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली टीम का कप्तान कोई ऑस्ट्रेलियाई बने. इससे पहले साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने एमएस धोनी को हटाकर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टीव स्मिथ को नया कप्तान बनाया था.
सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ही थे. सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ही थे.



