Women's in T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 132 रनो का लक्ष्य,कार्टर ने जड़ा पचासा

CricketnMore-Hindi

newspoint|23-06-2026

https://img.cricketnmore.com/uploads/2026/06/Amelia-Kerr-vs-Scotland.jpg

ओपनिंग बैटर डार्सी कार्टर के अर्धशतक के दम पर स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (23 जून) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के  मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया है।

कार्टर ने 52 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके अलावा सारा ब्राइस ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए। उनके अलावा कई और बैटर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई। जिसके चलते स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अमेलिया केर ने 3 विकेट, सोफी डिवाइन ने 2 विकेट, नेन्सी पटेल और लिया तहुहू ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें:

स्कॉटलैंड महिला (प्लेइंग XI): डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), आइल्सा लिस्टर, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैक्कोल, पिप्पा स्प्रौल, प्रियानाज़ चटर्जी, कर्स्टी गॉर्डन, रेचल स्लेटर, हैना रेनी

न्यूज़ीलैंड महिला (प्लेइंग XI): इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), इज़ी शार्प, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, सूज़ी बेट्स, जेस केर, नेन्सी पटेल, ली तहुहू, ब्री इलिंग

 

Latest Newsmore