टीम 5 मैच खेल चुकी है जबकि बुमराह अभी विकेट का खाता भी नहीं खोल पाए हैं. टीम की स्थिति से तो फैंस परेशान हैं ही, गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर जो हुआ उससे भी फैंस मायूस हो गए. फील्ड पर बुमराह के ओवर में हार्दिक को गुस्से में फील्डिंग सेट करते हुए देखा गया.
वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे.
क्विंटन डिकॉक ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी. मुंबई की गेंदबाजी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई, जसप्रीत बुमराह भी कोई विकेट नहीं ले सके, उन्होंने अपने 4 ओवरों में 10 से अधिक की इकॉनमी से 41 रन दिए. हार्दिक पांड्या फील्डिंग के दौरान गुस्से में नजर आए.
हार्दिक-बुमराह के बीच हुई बहस?
मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह के ओवर में नजर आया कि हार्दिक पांड्या अपनी इच्छा से एक फील्ड बदलना चाहते थे, बुमराह उससे सहमत नहीं थे. लेकिन फिर जल्दी ही बुमराह ने हाथ उठाकर मान लिया.
कैमरा तुरंत रोहित शर्मा के ऊपर गया, जिसमें वह भी परेशान दिखे और उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया. फैंस को बुमराह के रिएक्शन से लग रहा है कि उन्हें भी हार्दिक का ये रवैया अच्छा नहीं लगा.
बुमराह के आलावा दीपक चाहर भी कोई विकेट नहीं ले पाए, उन्होंने तो 18 की इकॉनमी से रन लुटाए. चाहर ने 2.3 ओवरों में 45 रन खर्चे. कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद 3 ओवर डाले, लेकिन वह भी महंगे साबित हुए. उन्होंने 3 ओवरों में 39 रन दिए. शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवरों में 42 रन खर्चे और 1 विकेट लिया.